Home > Crime > Jamshedpur Firing : भालूबासा में तड़ीपार बदमाश सलमान के घर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Firing : भालूबासा में तड़ीपार बदमाश सलमान के घर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा में पिछले साल 15 दिसंबर को तड़ीपार अपराधी सलमान खान के घर पर फायरिंग (Jamshedpur Firing) की गई थी। इस मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 18 मैरिज हॉल के पास रहने वाले सोहराब उर्फ लाल बाबू को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने शनिवार को ढाई बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है।

Jamshedpur Firing: गिरफ्तारी के लिए दूसरे प्रदेश भेजी गई थी टीम 

सोहराब के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि सोहराब की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम ने बिहार और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में छापामारी की। बाद में जमशेदपुर से ही मुखबिर की सूचना पर सोहराब को गिरफ्तार किया गया। प्रेस कांफ्रेंस के बाद एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच करने के बाद सोहराब को जेल भेज दिया गया है। सोहराब ने पूछताछ में पुलिस को बताया की वह मानगो के शातिर अपराधी डाबर गिरोह का सदस्य था। डाबर की हत्या होने के बाद वह अपना गिरोह संचालित करने की कोशिश कर रहा था। वह डाबर गिरोह के सदस्यों को एकजुट कर रहा था।

इसे भी पढ़ें – Kudmi Samaj : कुड़मी समाज का एसटी दर्जे की मांग को लेकर महाआंदोलन का एलान

पारडीह में छिपा कर रखा गया था पिस्टल

Jamshedpur Firing: गिरफ्तार आरोपी

Jamshedpur Firing: गिरफ्तार आरोपी

एसएसपी ने बताया कि सोहराब ने नेशनल हाईवे पर काली मंदिर और पारडीह बस्ती के बीच स्थित पुल के नीचे पिस्टल छुपा कर रखा था। वहां से पिस्तौल को बरामद किया गया है। डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि इस घटना में एक अपराधी सादिक खान उर्फ कुबड़ा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि कदमा में सलमान ने एक मारपीट की घटना की थी। इसी मारपीट की घटना का बदला लेने के लिए उसके घर पर फायरिंग (Jamshedpur Firing) की गई थी।

You may also like
Adityapur Jewellery Robbery : आदित्यपुर ज्वेलरी लूटकांड में बड़ी कामयाबी, तीन साल से फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार
Burma Mines Illegal Weapon Case: बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद
Burma Mines Illegal Weapon Case : बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR