Home > Crime > बिष्टुपुर में कार शोरूम पर रंगदारी के लिए फायरिंग के मामले में मास्टरमाइंड सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिष्टुपुर में कार शोरूम पर रंगदारी के लिए फायरिंग के मामले में मास्टरमाइंड सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में कार शोरूम पर रंगदारी के लिए फायरिंग हुई थी। इस घटना के मास्टरमाइंड प्रभात सिंह उर्फ नन्नू सिंह समेत 4 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। घटना का मास्टरमाइंड प्रभात सिंह सिदगोड़ा का रहने वाला है। इसके अलावा, पुलिस ने बिहार के बांका जिले के रहने वाले अभिषेक सिंह उर्फ पंडित और शुभम सिंह को गिरफ्तार किया है। देवघर के रहने वाले अमन सिंह उर्फ गोलू को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में दो बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस तरह इस मामले में अब तक छह बदमाश जेल भेजे जा चुके हैं। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि घटना के बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित पुलिस कर्मियों की टीम ने छानबीन करते हुए घटना का खुलासा किया। गिरफ्तार बदमाशों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने कारोबारियों में दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने के लिए घटना को अंजाम दिया था। सभी गिरफ्तार अपराधी पेशेवर हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Leave a Reply