Home > Jamshedpur > टाटानगर में रेल सिविल डिफेंस ने मिश्रित रेलवे हाई स्कूल में आयोजित की आपदा प्रबंधन की कार्यशाला

टाटानगर में रेल सिविल डिफेंस ने मिश्रित रेलवे हाई स्कूल में आयोजित की आपदा प्रबंधन की कार्यशाला

जमशेदपुर : टाटानगर में रेल सिविल डिफेंस ने मिश्रित रेलवे हाई स्कूल में आपदा प्रबंधन की कार्यशाला आयोजित की। रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को आपदा राहत कार्य की जानकारी दी गई। क्लास रूम में आग लगने पर स्क्रोलिंग विधि से जान बचाकर बाहर निकालने की विधि बताई गई। सिविल डिफेंस के डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह, शंकर प्रसाद आदि ने डीपी फायर संयंत्र और एलपीजी गैस लीकेज होने पर बचाव कार्य का माक ड्रिल दिखाया। अनामिका मंडल ने प्राथमिक चिकित्सा बैंडेज विधि बताई। इस एक दिवसीय आपदा राहत कार्यशाला में प्राचार्य विवेकानंद श्रीवास्तव, शिक्षक मृत्युंजय चौधरी और छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply