Home > Crime > Jamshedpur: बिरसानगर थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 8 में रास्ता चलने के विवाद में पति-पत्नी ने मारपीट कर तीन लोगों को कर दिया जख्मी

Jamshedpur: बिरसानगर थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 8 में रास्ता चलने के विवाद में पति-पत्नी ने मारपीट कर तीन लोगों को कर दिया जख्मी

जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 8 में राजेश रविदास और उसकी पत्नी मौसमी रविदास ने तीन लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जो लोग घायल हैं, उनका नाम अंकिता सिंह, उनकी बेटी प्रिया और उसका भाई शामिल हैं। अंकिता सिंह ने बताया कि उसकी बेटी प्रिया कहीं जा रही थी।

तभी राजेश रविदास की पत्नी मौसमी रविदास बोली कि इधर से क्यों जा रही हो। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। राजेश रविदास और मौसमी रविदास मिलकर प्रिया को पीटने लगे। प्रिया को बचाने के लिए अंकिता सिंह दौड़ कर गई तो उस पर राजेश सिंह ने राड से हमला कर दिया। उसका सर फट गया है। उसे बचाने उसका भाई गया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like
Jamshedpur: बिरसानगर थाना क्षेत्र के फोन नंबर 9 में मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज

Leave a Reply