Home > Jamshedpur > Jamshedpur: सोमवार से 10 मई तक सुबह 9:00 से शाम 5:00 तक पोस्टल बैलेट से होगा मतदान, बनाए गए तीन केंद्र

Jamshedpur: सोमवार से 10 मई तक सुबह 9:00 से शाम 5:00 तक पोस्टल बैलेट से होगा मतदान, बनाए गए तीन केंद्र

जमशेदपुर: सोमवार से 10 मई तक सुबह 9:00 से शाम 5:00 तक पोस्टल बैलेट से मतदान होगा। इसके लिए तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने पोस्टल बैलेट से मतदान की तैयारी पूरी कर ली है। मतदान के काम में लगाए गए सरकारी मतदान कर्मी एसडीओ ऑफिस में बने मतदान केंद्र में मतदान करेंगे। जबकि, आवश्यक वस्तुओं से जुड़े पोस्टल बैलेट से आईटीडीए कार्यालय और उद्योग भवन में बने मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे। डीसी अनन्य मित्तल ने शनिवार की शाम तीनों मतदान केंद्र का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इन तीनों मतदान केंद्र में स्ट्रांग रूम भी बनाया गया है। मतदान की पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी भी की जाएगी। डीसी ने बताया कि पोस्टल बैलेट से सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। रविवार की शाम तक 503 पोस्ट बैलेट मिले हैं।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply