Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बिष्टुपुर में व्यापारियों पर लाठी चार्ज के मामले की जांच के लिए प्रशासन ने बनाई जांच, टीम होगी कार्रवाई + वीडियो

Jamshedpur: बिष्टुपुर में व्यापारियों पर लाठी चार्ज के मामले की जांच के लिए प्रशासन ने बनाई जांच, टीम होगी कार्रवाई + वीडियो

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे व्यापारियों पर जेएनएसी के कर्मचारियों और होमगार्डों ने बर्बरता पूर्ण तरीके से लाठीचार्ज किया था। इस मामले में बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में व्यापारियों ने एक बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता भी पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने व्यापारियों को बताया कि उनकी डीसी अनन्य मित्तल से बातचीत हो गई है।

डीसी ने मामले में जांच कमेटी बना दी है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। नगर प्रबंधक रवि भारती और होमगार्ड कार्रवाई के दायरे में हैं। झारखंड सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि इस घटना से व्यापारी आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर व्यापारी आगे कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। व्यापारी वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। सभी व्यापारियों ने एक सुर से घटना की निंदा की। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता व्यापारी अनिल मोदी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि व्यापारी इस तरह की घटनाओं को हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply