Home > Crime > Jamshedpur: जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी में युवक को गोली मारने के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल+ वीडियो

Jamshedpur: जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी में युवक को गोली मारने के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल+ वीडियो

जमशेदपुर : जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी के रहने वाले मोहम्मद अफजल को 6 अप्रैल को गोली मार दी गई थी। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए गोली मारने वाले आरोपी मोहम्मद हसन और उसके भाई सरफराज उर्फ तिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ऑफिस में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फायरिंग की घटना में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है।

सूत्र बताते हैं कि अफजल के घर पर आरपीएफ ने छापामारी की थी। अफजल को शक था कि यह छापामारी सरफराज ने कराई है। इस पर वह सरफराज को घर में घुसकर उठा ले गया और मारपीट की। सरफराज की मां के साथ भी मारपीट की गई। इसी के बाद सरफराज के बड़े भाई हसन ने अफजल को गोली मारी।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply