Home > Jamshedpur > Jamshedpur: दक्षिणी घाघीडीह पंचायत के नया बस्ती में एक घर पर गिरा 11000 वोल्ट का बिजली का तार, मची अफरा तफरी

Jamshedpur: दक्षिणी घाघीडीह पंचायत के नया बस्ती में एक घर पर गिरा 11000 वोल्ट का बिजली का तार, मची अफरा तफरी

जमशेदपुर : दक्षिणी घाघीडीह पंचायत के नया बस्ती में बुधवार को 11000 वोल्ट का बिजली का तार एक घर के ऊपर गिर गया। तार गिरते ही चिंगारी उठी। बस्ती में अफरा तफरी मच गई। जिस घर पर यह तार गिरा वह पंचायत प्रतिनिधि प्रभा हांसदा का घर है। तार टूट कर गिरा था। बताते हैं कि जब तार गिरा तो घर के आसपास कोई नहीं था। वरना किसी को भी करंट लग कर बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फौरन तार को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।

इलाके के लोग बताते हैं कि नया बस्ती इलाके में बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। इनको बदला नहीं जा रहा है। इसी के चलते यह तार टूट कर गिर रहे हैं। लोगों की मांग है कि 11000 वोल्ट का तार जहां से गया है, उसके नीचे अगर घर है तो तार के नीचे एक जाली लगा दी जाए। ताकि, अगर तार टूट कर गिरे तो किसी के घर पर ना गिरे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply