Home > Crime > Jamshedpur: परसूडीह में दो दुकानों से नकदी व सामान पार कर ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस+ वीडियो

Jamshedpur: परसूडीह में दो दुकानों से नकदी व सामान पार कर ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस+ वीडियो

जमशेदपुर: परसूडीह में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया है। चोरों ने अजंता कन्फेक्शनरी की दुकान से ₹22000 नकद और कुछ सामान पार कर दिया है। इसी तरह, निखिल कुमार नंदा की दुकान से ₹6000 नकद और बिस्किट के पैकेट पर कर दिए हैं। चोरों ने राम प्रसाद सिंह के कपड़े की दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की। लेकिन, कामयाब नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है। इसमें चोर चोरी करते देखे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके के लोगों का कहना है कि परसूडीह थाना पुलिस गश्त में कोताही बरत रही है। इसीलिए चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply