Home > Crime > Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के एक नंबर रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरों ने बोला धावा, पार कर दिया 2 लाख रुपए का सामान

Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के एक नंबर रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरों ने बोला धावा, पार कर दिया 2 लाख रुपए का सामान

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा रोड नंबर एक स्थित सीएस इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर चोरों ने धावा बोला है। चोरों ने यहां से 11 नए स्मार्टफोन और रिपेयर के लिए रखे सात फोन के अलावा दुकान में रखी कई एसेसरीज पार कर दी है। दुकान के मालिक चंदन कुमार ने बताया कि लगभग 2 लाख रुपए कीमत का सामान पार कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर बागबेड़ा थाना पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। चंदन कुमार ने बताया कि 2 साल पहले भी उनके दुकान में चोरी हुई थी। चोर तब भी लगभग 2 लाख रुपए का सामान पार कर ले गए थे। उस घटना की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। लेकिन, आज तक पुलिस ना तो चोरों को पकड़ पाई और ना ही घटना का खुलासा कर पाई। इलाके के लोगों का कहना है कि बागबेड़ा थाना पुलिस चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाती। इसी के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं और वह एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

You may also like
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply