Home > Jamshedpur > Jamshedpur : कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में मानगो के जवाहर नगर के लोग कदमा में स्वास्थ्य मंत्री से मिले, नाला व नाली निर्माण की मांग

Jamshedpur : कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में मानगो के जवाहर नगर के लोग कदमा में स्वास्थ्य मंत्री से मिले, नाला व नाली निर्माण की मांग

जमशेदपुर : कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान के नेतृत्व में रविवार को मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 14 और रोड नंबर 6 कुटकुट डूंगरी के लोग स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिले। कदमा में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ज्ञापन सौंपा और इसमें मांग की गई कि उनके इलाके में नाला और नाली बनाई जाए। जवाहर नगर रोड नंबर 14 में नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इससे गंदा पानी घरों में घुस जाता है। यहां नाली बनवाने की मांग की गई है। कुटकुट डूंगरी में सेंट एंथोनी चर्च के पास कच्चा बड़ा नाला ओवरफ्लो हो जाता है। इससे लोगों के घरों में पानी घुसता है। नाला निर्माण जल्द कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में मिसबाहउल इस्लाम, मोहम्मद आबिद, आनंद एक्का, सुनीता एक्का, सरिता एक्का आदि मौजूद रहे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply