Home > Jamshedpur > Jamshedpur : सांसद विद्युत वरण महतो को लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर सीट से टिकट मिलने पर धालभूमगढ़ में खुशी, बांटे लड्डू

Jamshedpur : सांसद विद्युत वरण महतो को लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर सीट से टिकट मिलने पर धालभूमगढ़ में खुशी, बांटे लड्डू

जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो को भाजपा ने जमशेदपुर सीट से लोकसभा का टिकट दिया है। जमशेदपुर सीट से लोकसभा चुनाव में सांसद विद्युत वरण महतो भाजपा के उम्मीदवार होंगे। यह जानकारी मिलने पर धालभूमगढ़ प्रखंड में भाजपाइयों में खुशी का माहौल है। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद के नेतृत्व में धालभूमगढ़ में रविवार को भाजपाइयों ने खुशी मनाई और लड्डू का वितरण किया।

इस मौके पर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद के अलावा विमल कालिंदी, पूर्ण चंद महतो, विश्वनाथ बेहरा, स्वमित्र साहू, गणेश सिंह, काजल, गुलशन कुमार, कन्हैया सिंह, सुशांत चौबे, अनुराग चौबे, निखिल चौबे आदि मौजूद रहे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply