Home > Business > Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के 3 मार्च को होने वाले रक्तदान शिविर के लिए बनाई गई प्रबंध कमेटियां, टेल्को में हुई मीटिंग

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के 3 मार्च को होने वाले रक्तदान शिविर के लिए बनाई गई प्रबंध कमेटियां, टेल्को में हुई मीटिंग

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के 3 मार्च को होने वाले रक्तदान शिविर के लिए प्रबंध कमेटियां बनाई गई हैं। रक्तदान की जिम्मेदारी प्रबंध कमेटियों को सौंपी गई है। यह प्रबंध कमेटियां टेल्को के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में बनाई गई हैं। बैठक में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह जमशेदपुर ब्लड बैंक के संजय चौधरी के अलावा कमेटी के ऑफिस बियरर और कमेटी मेंबर शामिल थे। इसके अलावा, आरके सिंह फैंस क्लब के लोग भी मौजूद रहे। महामंत्री आरके सिंह ने ब्लड डोनेशन कैंप के बारे में लोगों को जानकारी दी और बताया कि इस ब्लड डोनेशन कैंप में स्थापना दिवस को लेकर आयोजित किया जा रहा है। इसमें नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। टाटा मोटर्स कर्मचारियों के अलावा, शहर के लोग इस ब्लड कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस ब्लड कैंप में जो रक्त संग्रह होता है, उससे शहर के लोगों की जान बचाई जाती है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply