Home > Crime > Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में एक युवक ने की अपने ऊपर गोली चलने की शिकायत, मामला संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में एक युवक ने की अपने ऊपर गोली चलने की शिकायत, मामला संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर के रहने वाले रवि महतो ने सोमवार को सुबह 11:00 बजे सोनारी थाना पहुंचकर अपने ऊपर गोली चलने की शिकायत की। रवि महतो ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर रविवार की रात 11:00 बजे तब गोली चली जब वह शौच के लिए गया था। रवि महतो के अनुसार गोली उसके कमर को छूते हुए निकल गई। सोमवार को शिकायत होने के बाद पुलिस रवि महतो को लेकर एमजीएम अस्पताल आई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। कहा जा रहा है कि जब रात में 11:00 बजे गोली चली तो रवि महतो ने रात में ही पुलिस को इसकी सूचना क्यों नहीं दी। वह सुबह 11:00 बजे पुलिस को सूचना देने क्यों पहुंचा। रवि महतो गोली चलने के मामले में एक युवक का नाम भी ले रहा है। पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है। रवि महतो का कहना है कि जिस युवक ने गोली चलाई है, उसने उसे पहले भी धमकी दी थी। लेकिन, उससे क्या दुश्मनी है और क्यों धमकी दी गई यह नहीं पता चल सका।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply