Home > Politics > Ranchi : ईडी कार्यालय में राज्यसभा सदस्य धीरज साहू से पूछताछ के बाद धीरज साहू बोले- बीएमडब्ल्यू कार न मेरी है और न हेमंत सोरेन की, बीएमडब्ल्यू पर रहस्य गहराया

Ranchi : ईडी कार्यालय में राज्यसभा सदस्य धीरज साहू से पूछताछ के बाद धीरज साहू बोले- बीएमडब्ल्यू कार न मेरी है और न हेमंत सोरेन की, बीएमडब्ल्यू पर रहस्य गहराया

रांची: राज्यसभा सदस्य धीरज साहू से शनिवार को ईडी ने अपने कार्यालय में पूछताछ की है। ईडी कार्यालय में पूछताछ पूरी होने के बाद राज्यसभा सदस्य धीरज साहू बाहर निकले। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वह ईडी कार्यालय आए थे। ईडी ने उनसे क्या पूछताछ की। इसके जवाब में धीरज साहू ने कहा कि जो बीएमडब्ल्यू कार दिल्ली में झारखंड हाउस से बरामद हुई थी उसी के बारे में पूछताछ की गई है। धीरज साहू ने कहा कि यह बीएमडब्ल्यू कार उनकी नहीं है। धीरज साहू ने कहा कि यह बीएमडब्ल्यू कार ना उनकी है और ना ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की है। उन्होंने कहा कि यह किसी और की है। इससे यह राज गहरा गया है कि यह बीएमडब्ल्यू कार किसकी है। इस बारे में ईडी को भी अब यह जानकारी देनी चाहिए कि जो बीएमडब्ल्यू कार बरामद हुई है उसका कागजात किसके नाम है। गौरतलब है कि शनिवार की रात ईडी कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पिंटू श्रीवास्तव और धीरज साहू से भी पूछताछ की गई है। इसके अलावा साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव से भी पूछताछ हुई है।

Leave a Reply