Home > Jamshedpur > Jamshedpur: ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने पूर्वी कीताडीह में 120 जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

Jamshedpur: ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने पूर्वी कीताडीह में 120 जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

जमशेदपुर : ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने पूर्वी कीताडीह में 120 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। यह कंबल वितरण ठंड को देखते हुए किया गया। कंबल वितरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत की मुखिया जोबा मार्डी, जीआरपी थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान, मैनुल खान के अलावा ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी आसिफ अख्तर, पॉलिटेक्निक वार्ड मेंबर मेहरून खातून, मिराकी संस्था की सचिव रीता पात्रा आदि मौजूद थे। ट्रस्ट के मुख्तार आलम खान ने बताया कि यह कंबल ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अभिभावक हाजी मोहम्मद इलियास खान, पॉलिटेक्निक कॉलेज के मोहम्मद राशिद अख्तर, मासूम खान, असलम बद्र और ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने मिलकर उपलब्ध कराया था। कंबल पाकर कीताडीह की रहने वाली माया मुर्मू, रॉबर्ट सोरेन, सोमवारी मोहाली, खालिदा, सकीना बीबी, कर्मी सोरेन, भास्कर राय, दिनेश सरदार, भिगो महाली, नजमा खातून, जैबून खातून, अब्दुल रियाज, आयशा खातून, हमीदा खातून आदि काफी खुश हुई। सभी ने कहा कि ठंड में उन्हें कंबल की जरूरत थी और यह कंबल उन्हें मिल गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी, मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, आजाद नगर थाना शांति समिति के शाहिद परवेज, करीम सिटी कॉलेज मास कम्युनिकेशन के साजिद परवेज़, हाजी मोहम्मद अयूब अली, अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर रशीद अख्तर और समाजसेवी मोइनुद्दीन अंसारी आदि का योगदान रहा।

You may also like
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply