Home > Jamshedpur > Jamshedpur: झामुमो सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर रांची के मोरहाबादी में होगा कार्यक्रम, मानगो से भी जाएंगे लाभुक

Jamshedpur: झामुमो सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर रांची के मोरहाबादी में होगा कार्यक्रम, मानगो से भी जाएंगे लाभुक

जमशेदपुर : झामुमो सरकार के 4 वर्ष 29 दिसंबर को पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी जोर-जोर से शुरू हो गई है। विभिन्न योजनाओं गुरु जी क्रेडिट कार्ड योजना, किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना आदि के लाभुक मानगो से भी रांची जाएंगे। इसकी तैयारी के लिए मानगो नगर निगम में गुरुवार को एक बैठक की गई। उप नगर आयुक्त सुरेश यादव ने मानगो नगर निगम में तैनात सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों को सुबह 7:00 बजे दफ्तर पहुंचने का निर्देश दिया है। ताकि लाभुकों को समय पर रांची ले जाया जा सके। सभी लाभुकों को बस के जरिए रांची ले जाया जाएगा। इस मीटिंग में सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद के अलावा नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक आदि मौजूद थे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply