Home > Education > XRI : जैट ने आवेदकों की संख्या में तोड़े अब तक के सारे रिकार्ड, 1.35 लाख आवेदकों के भरा जैट का फॉर्म

XRI : जैट ने आवेदकों की संख्या में तोड़े अब तक के सारे रिकार्ड, 1.35 लाख आवेदकों के भरा जैट का फॉर्म

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ समेत देश के करीब 160 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाली जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट में इस वर्ष रिकार्ड छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। आवेदकों के रजिस्ट्रेशन की संख्या में 40% की वृद्धि दर्ज की गई। जैट 2024 के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या 135,000 है। पिछले कुछ साल में जैट के रजिस्ट्रेशन में संख्या के लिहाज से यह अभूतपूर्व वृद्धि मानी जा रही है। इस साल जैट का रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई को शुरू हुआ और 10 दिसंबर को समाप्त हुआ।
जैट के संयोजक प्रोफेसर राहुल शुक्ला ने बताया कि “जैट हमेशा विविधता का समर्थक रहा है, और उनके परीक्षण का डिजाइन इसे दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को इस संदेश पर जोर दिया है, जो रजिस्ट्रेशन में इस ऐतिहासिक उछाल के पीछे प्रेरक कारकों में से एक हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की सफलता का श्रेय एक संगठित अभियान को दिया जा सकता है। इसका उद्देश्य विभिन्न बिजनेस स्कूलों के सहयोग से प्रतिभागियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचना था। प्रोफेसर शुक्ला ने कहा, “हम जैट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, हालांकि हमने परीक्षण के मानक पर कभी समझौता नहीं किया है।” 1 लाख 35 हजार उम्मीदवारों को पंजीकृत होते देखना काफी उत्साहवर्धक है। इस साल जैट देश के 79 शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षण मोड में 7 जनवरी 2024 को आयोजित होगा।

1 Response

  1. Uliakes

    Нужен качественный ремонт стиральной машины в Москве? Наш сервисный центр предлагает оперативные и профессиональные услуги по мастерские ремонт стиральных машин москва. Присоединяйтесь к нашей группе в Telegram и узнайте больше: https://t.me/s/remont_stiralnyh_mashin_moskve

Leave a Reply