Home > Crime > उत्पाद विभाग ने बिरसा नगर समेत जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी कर बरामद की 210 लीटर अवैध शराब, 8000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट

उत्पाद विभाग ने बिरसा नगर समेत जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी कर बरामद की 210 लीटर अवैध शराब, 8000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर मंगलवार को जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी की है। यह छापामारी बिरसा नगर थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह और एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटाबांकी में नाला किनारे की गई। इस छापामारी में अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया। घटनास्थल पर जो भी जावा महुआ शराब बनाने के लिए रखा गया था।

यह भी पढें – किशोर के गाल ब्लैडर के ऑपरेशन के बाद गलत दवा चलाने का आरोप लगाकर परिजनों ने मानगो रोड नंबर 1 स्थित अशरफ बदर के क्लीनिक पर किया हंगामा, पहुंची पुलिस

उसको नष्ट किया गया और सप्लाई के लिए तैयार अवैध शराब को बरामद कर उसे जब्त कर लिया गया। छापामारी के दौरान भट्ठी चला रहे लोग फरार हो गए थे। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगलवार की शाम को उत्पाद विभाग की टीम ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बेड़ाढीपा और घाघीडीह, परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह और सुंदर नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर में अवैध शराब बिक्री स्थलों पर भी छापामारी की है। छापामारी के दौरान 8 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया है और 210 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा