Home > Crime > दलमा पहाड़ से नीचे गिर कर एक व्यक्ति की मौत, एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

दलमा पहाड़ से नीचे गिर कर एक व्यक्ति की मौत, एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : चांडिल थाना क्षेत्र के दलमा पहाड़ से नीचे गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना गुरुवार की है। इस व्यक्ति का नाम अरविंद प्रधान बताया जा रहा है। आसपास मौजूद लोग अरविंद प्रधान को लेकर फौरन एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल लाए। लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जो लोग धर्मेंद्र प्रधान को एमजीएम अस्पताल लाए हैं उनका कहना है कि अरविंद प्रधान तकरीबन डेढ़ महीना पहले दलमा पहाड़ पर ऊपर चढ़ा था। वहां वह झाड़ू और साफ सफाई करता था। दलमा पहाड़ पर एक मंदिर है। वहीं अरविंद साफ सफाई करता था। लोगों का कहना है कि अरविंद प्रधान अपने एक साथी के साथ नीचे उतरा। नीचे उसने कुछ खरीदारी की। इसके बाद जब वह पहाड़ पर चढ़ा रहा था तभी लगभग 45 फीट ऊपर से नीचे गिर गया। उसे फौरन एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। अरविंद प्रधान कहां का रहने वाला है। यह अभी नहीं पता चल पाया है। लोगों का कहना है कि लोग उसका सिर्फ नाम जानते हैं। एड्रेस के बारे में नहीं जानते घ‍‍टना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बारे में बता रहा प्रत्यक्षदर्शी
You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply