Home > Crime > 50 स्कूटी सवार महिला पुलिस साकची समेत सभी पंडालों के इर्द-गिर्द रहेगी तैनात, मनचलों पर करेंगी कार्रवाई+ वीडियो

50 स्कूटी सवार महिला पुलिस साकची समेत सभी पंडालों के इर्द-गिर्द रहेगी तैनात, मनचलों पर करेंगी कार्रवाई+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडाल घूमने आने वाली महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए एसएसपी प्रभात कुमार ने महिला पुलिस की टोली तैनात की है।

SSP प्रभात कुमार

महिला पुलिस की टोली स्कूटी के साथ पंडालों के इर्द-गिर्द तैनात रहेगी। एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को बताया कि यह महिला पुलिस सादे लिबास में होंगी और मनचलों पर कार्रवाई करेगी।

SSP प्रभात कुमार

इसके अलावा दुर्गा पूजा के दौरान आरएएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात की जा रही हैं। विसर्जन के दिन एनडीआरएफ की टीमें घाटों पर अलर्ट रहेंगी। ड्राइविंग करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

SSP प्रभात कुमार

आठ स्थलों को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। जो बाइकर्स गैंग पर कार्रवाई करेंगे।

एसएसपी प्रभात कुमार

Leave a Reply