Home > Finance > सितंबर के पहले दिन घटे एलपीजी गैस के दाम, उपभोक्ताओं के लिए आई अच्छी खबर

सितंबर के पहले दिन घटे एलपीजी गैस के दाम, उपभोक्ताओं के लिए आई अच्छी खबर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, नई दिल्ली: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है।‌ सितंबर के पहले दिन सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर गुरुवार से 100 रुपए तक सस्ता हो गया है। इंडियन आयल ने इसका ऐलान करते हुए नए रेट जारी किए हैं। इंडेन का कमर्शियल गैस सिलेंडर चेन्नई में 96 रुपए, मुंबई में 92.50 रुपए, कोलकाता में 100 रुपए और दिल्ली में क्या 91.50 रुपए तक घटा है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार गिरावट हुई है। पिछले महीने भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे थे। दाम में कमी का फायदा सभी को होगा। गैस सिलेंडर के दाम में कमी से होटल और रेस्टोरेंट के लोगों को कम दाम में सिलेंडर उपलब्ध हो सकेगा। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम दिल्ली में 1885 रुपए, कोलकाता में 1995.50 रुपए और चेन्नई 2045 रुपए हो गए हैं। गैस सिलेंडर में एक अगस्त को 36 रुपए की कमी की गई थी।

Leave a Reply