Home > Lifestyle > मूरतगंज ब्लाक के गौसपुर में हैं 2 मुस्लिम परिवार, कागजों पर 60 परिवार को दिया गया शौचालय ग्राम सभा के सेक्रेटरी पर लगा शौचालय निर्माण में गड़बड़ी का आरोप

मूरतगंज ब्लाक के गौसपुर में हैं 2 मुस्लिम परिवार, कागजों पर 60 परिवार को दिया गया शौचालय ग्राम सभा के सेक्रेटरी पर लगा शौचालय निर्माण में गड़बड़ी का आरोप

शुभम जयसवाल, मूरतगंज : कौशांबी जनपद के मूरतगंज विकास खंड के गौसपुर ग्राम सभा में सेक्रेटरी पर शौचालय निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौसपुर में मात्र 2 मुस्लिम परिवार के घर हैं। लेकिन कागजों पर मुस्लिमों के 60 परिवार दिखाकर इन्हें 60 शौचालय देने का दावा किया गया है। यही नहीं 60 परिवार के नाम और उनके पिता के नाम की सूची भी तैयार की गई है। पत्रकारों ने जब गांव जाकर मामले की पड़ताल की तो सारी गड़बड़ी उजागर हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि यहां तो 2 ही मुस्लिम परिवार रहते हैं तो फिर 60 परिवारों को कहां शौचालय दिया गया। यह 60 परिवार कहां के रहने वाले हैं। ग्रामीणों ने कौशांबी जिला प्रशासन से मामले की जांच कराने और दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

You may also like
सरायअकिल में दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के फ़रार आरोपी कथा वाचक की चल अचल संपत्ति होगी कुर्क
मंझनपुर के बाजापुर गांव के पास दारु के नशे में कार चला रहे लोगों ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा
दुष्कर्म के आरोपी की हाईकोर्ट से जमानत ना हो इसलिए जानें कि दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने ऐसा क्या किया कि एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी के पैरों तले खिसक गई जमीन
महेवाघाट में सरकारी दवाओं के साथ युवक गिरफ़्तार

Leave a Reply