Home > Crime > जमशेदपुर: मानगो के जवाहर नगर की महिला ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगाकर कर ली आत्महत्या, धालभूमगढ़ में मिला शव

जमशेदपुर: मानगो के जवाहर नगर की महिला ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगाकर कर ली आत्महत्या, धालभूमगढ़ में मिला शव

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 6 की रहने वाली 40 वर्षीय मनीषा ओझा ने स्वर्णरेखा में कूदकर आत्महत्या कर ली है। गुरुवार की देर शाम मनीषा ने स्वर्ण रेखा नदी में छलांग लगाई थी। शुक्रवार को उसका शव धालभूमगढ़ में स्वर्ण रेखा नदी से मिला है। धालभूमगढ़ थाना पुलिस ने इसकी जानकारी साकची थाना पुलिस को दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रखवा दिया गया है। शनिवार को उसका पोस्टमार्टम होगा। मनीषा ओझा के पति प्रदीप ओझा जमीन का कारोबार करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं। प्रदीप के पिता भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। पति ने बताया कि उनकी पत्नी कई दिनों से तनाव में थी। गुरुवार को देर शाम को मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन वापस नहीं आई तो उन्होंने तलाश करना शुरू किया। सभी रिश्तेदारों के यहां पता लगाया लेकिन कहीं पता नहीं चला। बाद में वह साकची के स्वर्णरेखा घाट पहुंचे। जहां एक महिला ने बताया की एक महिला आई थी और चप्पल उतार कर लगभग 15 मिनट तक खड़ी रह। इसके बाद नदी में छलांग लगा दी और महिला ने जो हुलिया बताया वह मनीषा का ही था। इसके बाद मनीषा के पति ने घटना की जानकारी साकची थाना को दी थी। शुक्रवार को शव मिलने के बाद मनीषा के पति प्रदीप ओझा धालभूमगढ़ गए। उनके सामने शव का पंचनामा हुआ और शव पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर भेजा गया।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!