Home > Jamshedpur > गोलमुरी में पुलिस लाइन में चल रहा है झारखंड पुलिस एसोसिएशन के 5 पदों का चुनाव, हैं 15 उम्मीदवार

गोलमुरी में पुलिस लाइन में चल रहा है झारखंड पुलिस एसोसिएशन के 5 पदों का चुनाव, हैं 15 उम्मीदवार


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी में पुलिस लाइन में रविवार को झारखंड पुलिस एसोसिएशन के 5 पदों का चुनाव चल रहा है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों के लिए 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसके लिए वोट डाले जा रहे हैं। एसोसिएशन के 815 मतदाता वोट कर रहे हैं। अब तक 50% मतदान हो चुका है। मतदान कराने के लिए जामताड़ा जिला से संथाल परगना के झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रक्षेत्रीय मंत्री पुलिस निरीक्षक हरेंद्र कुमार राय अपनी 7 सदस्य टीम लेकर जमशेदपुर आए हैं। उनकी देखरेख में चुनाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना कराई जाएगी।

Leave a Reply