Home > Business > हड़ताल के दौरान बिष्टुपुर‌ में एसबीआई के सामने हड़तालियों का झंडा बैनर फाड़ा गया, एसबीआई के मैनेजर पर आरोप के बाद बवाल

हड़ताल के दौरान बिष्टुपुर‌ में एसबीआई के सामने हड़तालियों का झंडा बैनर फाड़ा गया, एसबीआई के मैनेजर पर आरोप के बाद बवाल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : हड़ताल के दौरान सोमवार को बिष्टुपुर में एसबीआई की मेन ब्रांच के सामने हड़ताली नेताओं का बैनर पोस्टर फाड़ दिया गया। झंडा भी फाड़ा गया। हड़ताल करने वाले एटक के कोल्हान अध्यक्ष अंबुज ठाकुर ने आरोप लगाया है कि एसबीआई के बैंक मैनेजर बाहर निकले और उन्होंने झंडा बैनर फाड़ दिया। इस मामले में झंडा बैनर फाड़े जाने के बाद वहां जमकर बवाल हुआ। हड़ताल करने वाले कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हड़तालियों को किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हड़ताल करने वालों का आरोप है कि एसबीआई के मैनेजर आंदोलन को उग्र बनाना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने यह हरकत की है। हड़ताल करने वाले आंदोलनकारियों की मांग है कि पुलिस मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करे। गौरतलब है कि एटक ने सोमवार को हड़ताल का ऐलान किया था। इसी को लेकर एटक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बिस्टुपुर एसबीआई मेन ब्रांच के सामने डटे हुए थे। तभी यह घटना घटी है।

Leave a Reply