Home > Crime > पलामू में टीएसपीसी कमांडर अभय यादव ने किया आत्मसमर्पण

पलामू में टीएसपीसी कमांडर अभय यादव ने किया आत्मसमर्पण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : पलामू में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। टीएसपीसी उग्रवादी समूह के कमांडर अभय यादव ने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। अभय यादव ने पुलिस अधिकारियों के सामने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। अभय यादव पर पलामू के चैनपुर, रामगढ़, गढ़वा के रमकंडा आदि इलाकों में नक्सली घटनाएं अंजाम देने का आरोप है। अभय यादव मूल रूप से पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुसरमू का रहने वाला है।

Leave a Reply