Home > Crime > मोहन बागान में 3 मंजिला बिल्डिंग में पुट्टी कर रहा मजदूर गिरा, गंभीर हालत में एमजीएम में कराया गया भर्ती

मोहन बागान में 3 मंजिला बिल्डिंग में पुट्टी कर रहा मजदूर गिरा, गंभीर हालत में एमजीएम में कराया गया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित मोहन बागान में एक तीन मंजिला भवन में पुट्टी कर रहा मजदूर प्रदीप बरुआ रविवार को गिरकर घायल हो गया। उसके सिर, हाथ और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। हाथ टूट गया है। सिर फट गया है और जबड़ा भी टूट गया है। मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। एमजीएम अस्पताल के डाक्टरों ने उसे टीएमएच रेफर कर दिया है। इसके बाद परिजन उसे टीएमएच ले गए टीएमएच में मजदूर को भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। बताते हैं कि रोज की तरह मजदूर अपने काम पर रविवार को भी सुबह गया था। जहां यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रदीप की पत्नी संध्या बरुआ घटनास्थल पर पहुंची और घायल प्रदीप बरुआ को साकची के एमजीएम अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी परसुडीह थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संध्या बरुआ ने बताया कि प्रदीप बरुआ कदमा के ई सी सी फ्लैट का रहने वाला है। उसे कीताडी में काम मिला है। इसलिए वह कीताडीह में ही भाड़े पर मकान लेकर रह रहा है। उसे पुट्टी करने के एवज में रोज 450 रुपए महीना मिलता है और डेढ़ महीना से वहां पुट्टी कर रहा है। सुरक्षा का इंतजाम नहीं होने के चलते प्रदीप बरुआ गिरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply