</script> जमशेदपुर में मानगो और जुगसलाई में लोगों को चुनाव का बेसब्री से इंतजारन्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बजने जा… " /> झारखंड में बजने जा रहा है पंचायत व निकाय चुनाव का बिगुल, 23 से 25 तक होगी ट्रेनिंग - News Bee
Home > Jamshedpur > झारखंड में बजने जा रहा है पंचायत व निकाय चुनाव का बिगुल, 23 से 25 तक होगी ट्रेनिंग

झारखंड में बजने जा रहा है पंचायत व निकाय चुनाव का बिगुल, 23 से 25 तक होगी ट्रेनिंग

<script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-9766350664929495″ crossorigin=”anonymous”></script>

जमशेदपुर में मानगो और जुगसलाई में लोगों को चुनाव का बेसब्री से इंतजार
न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची :
झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बजने जा रहा है। अब मुखिया, जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव होंगे। इसके अलावा, नगर निकाय और नगर निगम के भी चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने जो निर्वाचित अधिकारियों को तैनात किया है। उनकी ट्रेनिंग शुरू होने जा रही है। 23 फरवरी से 25 फरवरी तक निर्वाचित अधिकारियों की ट्रेनिंग होगी।
23 फरवरी को गढ़वा, पलामू, कोडरमा, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका के निर्वाचन अधिकारियों की ट्रेनिंग होगी। 24 फरवरी को लातेहार, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो और सिमडेगा के निर्वाचन अधिकारियों की ट्रेनिंग होगी। 25 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और रामगढ़ के निर्वाची अधिकारियों की ट्रेनिंग होगी। यह ट्रेनिंग रातू रोड स्थित राज्य निर्वाचन कार्यालय के निर्वाचन भवन में ट्रेनिंग दी जाएगी।
गौरतलब है कि जमशेदपुर में मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव पहली बार होगा। यहां अध्यक्ष और वार्ड सदस्य का चुनाव होगा। जमशेदपुर के लोग मांग और जुगसलाई के लोग चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई लोग मानगो में नगर निगम के मेयर पद की तरफ ललचाई निगाहों से देख रहे हैं। इसमें भाजपा के विकास सिंह के अलावा कांग्रेस से मंत्री के कई करीबी इस पद पर टकटकी लगाए हुए हैं। ऐसे लोग भी चुनाव लड़ना चाहते हैं, जिन्होंने कभी समाज के हित में कुछ नहीं किया। इलाके में तानाशाही करते रहे। नवंबर और दिसंबर में मानगो इलाके में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई थी। इसके संकेत मिलते ही। मानगो में कई नेता उभर कर सामने आए हैं। यह लोग इलाके में रोज रात को नुक्कड़ सभाएं कर रहे थे। लेकिन जैसे ही कोरोना आया। चुनाव प्रक्रिया टली। इन लोगों की सभाएं भी खत्म हो गई। इलाके मानगो के शमशुल का कहना है कि जनता को सोच समझकर वोट देना चाहिए। जो लोग जनता के साथ तानाशाही रवैया अख्तियार करते हैं। उन्हें कतई वोट नहीं देना चाहिए। कांग्रेस के एक नेता ने कपाली में एक नेता के साथ मारपीट तक कर दी थी। यह नेता भी मेयर बनने का ख्वाब देख रहा है।

Leave a Reply