Home > Health > शहर के पेश इमामों का मुफ्त ब्लड टेस्ट करेगा गैलेक्सी लैब, मानगो के जवाहर नगर में आयोजित कार्यक्रम में एलान

शहर के पेश इमामों का मुफ्त ब्लड टेस्ट करेगा गैलेक्सी लैब, मानगो के जवाहर नगर में आयोजित कार्यक्रम में एलान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर में गैलेक्सी लैब की तरफ से रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर एके लाल थे। इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख मस्जिदों के पेश इमाम भी मौजूद थे। इसके अलावा भाजपा नेता भरत सिंह को भी बुलाया गया था। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए गैलेक्सी लैब के संचालक अफसर ने बताया कि गैलेक्सी लैब अब शहर के पेश इमाम का ब्लड टेस्ट मुफ्त करेगा। इसके लिए उनका एक कार्ड बनाया जा रहा है। यह कार्ड लेकर जाने पर उन्हें बिना पैसे के ब्लड टेस्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका डैमडूबी में एक स्कूल भी चलता है। 600 बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल बनाया गया है। इसमें बच्चों की मुफ्त पढ़ाई होती है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!